मुख्यमंत्री करेंगे नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मान
अधिकारियों ने कहा यह हमारे और नगर के लिए गौरव की बात
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम ।
शहर और आसपास के क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में असाधारण सेवाओं देने को लेकर होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह राजपूत को स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा सेवा पदक से श्री राजपूत सम्मानित होंगे। उन्होंने 26 वर्षों तक होमगार्ड सैनिक के रूप में सेवा दी और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में असाधारण काम किया । होमगार्ड की कमांडेंट अमृता सिंह दीक्षित ने बताया कि यह हमारे नगर के लिए गौरव की बात है। श्याम सिंह राजपूत को बाढ़, जलभराव, त्यौहारों सहित अन्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों के दौरान कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर श्री राजपूत ने लोगों की जान बचाई । श्याम सिंह राजपूत ने विपरीत परिस्थितियों में साहस से आपदा प्रबंधन में योगदान दिया है। श्याम सिंह को इससे पहले जून 2024 में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा “डायरेक्टर जनरल डिस्क अवॉर्ड” से भी नवाजा जा चुका है।
होमगार्ड कमांडेंट अमृता दीक्षित ने बताया-
यह हमारे विभाग और नगर के लिए गौरव की बात है। श्री राजपूत को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जा रहा है । इसको लेकर वे भोपाल रवाना भी हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि श्याम सिंह राजपूत ने होमगार्ड विभाग की कार्यशैली और समर्पण को भी नई पहचान दिलाई है।

