एसडीईआरएफ के जवान कर रहे तलाश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नर्मदा ब्रिज के आसपास एसडीईआरएफ की टीम लापता युवती की तलाश में जुट गई है। होमगार्ड कमांडेंट शिवराज चौधरी ने बताया कि कटनी की रहने वाली सिविल जज की तैयारी कर रही युवती गुरुवार को नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी आ रही थी , लेकिन वह लापता हो गई । परिजनों को कहना है कि उसकी लोकेशन नर्मदा ब्रिज के आसपास मिली है। इस आधार पर उसकी सर्चिंग की जा रही है। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जीआरपी आरपीएफ भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही एसडीईआरएफ की टीम नर्मदा में सर्चिंग कर रही है। कमांडेंट शिवराज चौधरी के साथ आशीष , अश्वनी , कैलाश , शिवकुमार , सुनील सर्चिंग में जुटे हुए हैं।

