नर्मदापुरम / इनर व्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 304 के तहत मदर्स डे की पूर्व बेला में मां के निःशब्द प्रेम को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब की अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल ने बताया कि जबलपुर में बरगी डेम में हुए हादसे में मौत की गोद में सोए हुए समस्त लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। वंदना समैया ने कहा मां बेटे को अपने आंचल में समेटे हुए मौत की गोद में विलीन हो गई। सीमा गुप्ता ने कहा कि पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती, परिदृश्य ये साबित करता है। अंजु गुप्ता, ऋतु जैन, अंशु अग्रवाल, कामिनी गिल्ला, प्रीति मालवीय ने इस घटना को हृदय विदारक घटना बताया। कंचन गुप्ता, मिशा बैसाखिया आदि ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

