इसके पहले भी वाहन किए थे जब्त
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में रेत एवं अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, ओवरलोड खनिज परिवहन एवं बिना ढके रेत का परिवहन करने वाले वाहनों के विरूद्ध सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र मोहासा, तहसील माखननगर से 1 डंपर क्रमांक MP 66H 1520 को मिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन भण्डारण में लिप्त पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना माखननगर की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। इसके पहले भी बिना रॉयल्टी के सिविल वर्क करते हुए डंपर जप्त करने की कार्रवाई की थी और जुर्माना लगाया था, लेकिन फिर से यह कार्य डंपर चालकों ने शुरू कर दिया जिसके तहत यह करवाई की गई। वहीं ग्राम-सहेली, तह-इटारसी से 1 डंपर क्रमांक-RJ17GB0670 को गिट्टी खनिज का ओवरलोड परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर पुलिस थाना केसला की अभिरक्षा में सुरक्षा के चलते खड़ा किया गया है। साथ ही रेत के वाहनों की जांच कर रेत का परिवहन ढककर किए जाने एवं नियंत्रित गति से वाहन चलाए जाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। जप्त वाहनों के विरूद्ध मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण नियम 2022 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

