

नर्मदापुरम / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 5 मई से 10 मई 9.30 से 12 बजे, संपूर्ण बाल विकास शिविर” संस्कार परिवर्तन” समर कैंप का आयोजन किया गया है। मंगलवार शुरुआत में विशेष बच्चों को संस्कार परिवर्तन के लिए कुछ आवश्यक बातों की जानकारी दी गई। संतुलित दिनचर्या के बारे में बताया गया और जबलपुर क्रूज हादसे में हुई दर्दनाक घटना में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि सभा रखी गई। बरगी डैम में हुए अचानक दर्दनाक हादशे ने पूरे प्रदेश को दुखी कर दिया, इस हादसे में आकस्मिक मृत्यु हो गई, जिससे हर मन व्यथित हैं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रसूलिया में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष मेडिटेशन के माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए वाइब्रेशन दिए गए एवं ब्रह्माकुमारीज के भाई बहनों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। इस सभा में शरद गौर, रोहित गौर, रेखा मालवीय योगा टीचर, प्रीति साहू, तरुण, बीके सुनीता, बी के बबीता, बीके निरंजन बीके, शिप्रा सहित बच्चे भी बड़ी भावनाओं के साथ नम आंखो से श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।

