रोड पर फैला गेहूं, पुलिस ने डंपर किया जप्त, ड्राइवर की तलाश
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम निमसाड़िया के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और गेहूं रोड पर फैल गया। इसके साथ ही ट्रैक्टर चला रहे दुर्गेश पाल और उसका साथी घायल होगा जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया । उनका इलाज चल रहा है। डंपर चालक पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने डंपर जप्त कर थाने में खड़ा कर लिया है । पुलिस के अनुसार डंपर चालक पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है । बताया जाता है कि डंपर इतनी स्पीड में था की ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उसके नीचे आ गया। डंपर क्रमांक एमपी 3 8 जेड जी 4688 ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मारी हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। अब ड्राइवर की तलाश की जा रही है । वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

