

नर्मदापुरम / मंगलवार दिनांक 5 मई 2026 दिन मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित वेलफेयर हाल में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण एस. थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी जितेन्द्र पाठक, रक्षित निरीक्षक स्नेहा चंदेल एवं लाइन के अधिकारियो/ कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । जिसमें 110 छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न विधाओं में इनडोर एवं आउटडोर गतिविधियां जैसे डांस मेहंदी, ड्राइंग, पेंटिंग, कराटे एवं बैडमिंटन में रजिस्ट्रेशन किया गया। इन विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग प्रशिक्षकों के द्वारा इनका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी बच्चों को पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रॉइंग किट प्रदाय की गई एवं स्वल्पाहार बाटे गए।

