दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर सहित इटारसी साहित्य आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री धड़ले से हो रही है इसको लेकर विधायक डॉक्टर सीताराम शर्मा ने विधानसभा में मामला उठाया उन्होंने कहा कि नर्मदा पुर इटारसी ग्रामीण क्षेत्रों में और शहरी क्षेत्र में अवैध रूप से खुलेआम शराब बेची जा रही है जिससे रोक नहीं लग रही है इसमें लोगों में भाई और असंतोष का माहौल व्याप्त है। विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने यह मामला विधान सभा के शून्य काल में उठाया । उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विधान सभा क्षेत्र का यह महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विधान सभा क्षेत्र के नर्मदापुरम, इटारसी एवं ग्रामीण क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खुले स्थानों में अवैध शराब की बिक्री होम डिलीवरी द्वारा की जा रही है। अनेक शिकायतों के बाद भी शराब की अवैध बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है, जिससे नागरिकों में भय और असंतोष व्याप्त है”।

