दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर भर में आज रक्षाबंधन पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज मां नर्मदा शंकर ब्राह्मण सेवा समिति नर्मदापुरम के तत्वाधान में आचार्य सोमेश परसाई के मार्ग दर्शन में श्रावण पूर्णिमा पर स्थानीय सेठानी घाट पर श्रावणी उपाकर्म, दशविधि स्नान एवं विंध्याचल शेड में सप्तऋषियों का पूजन हुआ । इस कार्यक्रम में लगभग 500 क्षेत्रीय ब्राम्हणों एवं द्विजों द्वारा सहभागिता की गई। इसके साथ ही विधि विधान से पूजन पाठ और श्रावणी उपकार कराए गए। ज्ञात होगी आज पूर्णिमा पर रक्षाबंधन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

