दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर में शुक्रवार को भोपाल तिराहे के पास एक बस संचालक द्वारा ज्यादा किराया वसूलने को लेकर शिकायत की गई। जिस पर आरटीओ ने कार्यवाही कर बस को आरटीओ कार्यालय में खड़ा करवा लिया। पुलिस ने बताया कि भोपाल तिराहे पर बस में ज्यादा सवारी बैठाने और किराया वसूलने को लेकर सवारी ने शिकायत की थी और हंगामा कर दिया था। जिसको लेकर पुलिस बल भारी मात्रा में सुरक्षा के मद्देनजर पहुंच गया था। इसके साथ ही आरटीओ भी वहां पहुंचीं और बस ड्राइवर पर कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्होंने यात्रियों ने भी बातचीत की। बस को जप्त कर लिया गया है अब आगे की कार्रवाई की जा रही है । बताया जाता है कि मनमाना किराया और सवारी से अभद्रता को लेकर यह हंगामा हुआ था। सभी यात्री को भोपाल तिराहे पर उतार दिया गया था आरटीओ ने कार्रवाई की बात कही।

