
सिवनी मालवा / भीषण गर्मी एवं उमस के मौसम को देखते हुए माहेश्वरी समाज द्वारा रेलवे स्टेशन बानापुरा पहुंच कर रेल यात्रियों को छाछ एवं शीतल जल की सेवा की गई यह सेवा तीन ट्रेनों में दी गई। जिसमें कटनी भुसावल पैसेंजर, दादर अमृतसर एक्सप्रेस एवं अमृतसर दादर एक्सप्रेस थी। सभी महेश्वरी बंधुओ एवं माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा तीनों ट्रेनों में छाछ एवं शीतल जल बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं द्वारा दिया गया । सभी रेल यात्रियों ने इस प्रकार सेवा कार्य की प्रशंसा की। इस सेवा कार्य में मां नर्मदा जल सेवा समिति का विशेष सहयोग रहा। समिति द्वारा बानापुरा स्टेशन पर 16 वर्ष से निःशुल्क जल सेवा दी जा रही है। सामाजिक बंधुओ में पी डी सारडा, विनीत राठी, ओम प्रकाश सारडा, सचिन माहेश्वरी, प्रदीप टावरी, दीपक राठी, विकास माहेश्वरी, नीतेश सारडा, पूर्वम खडलोया, ऋषभ खडलोया, विपुल सारडा, नीरू राठी, सुनीता सारडा, शीला सारडा, स्वाती माहेश्वरी, श्वेता खडलोया सहित मां नर्मदा जल सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

