
सिवनी मालवा / शनिवार को अचानक आई तेज हवा और बारिश के चलते ग्राम झकलाये के चतरखेड़ा रोड पर किसान संतोष साहू के मकान में बना टिन शेड गिर गया। शेड में रखा भूसा पूरी तरह भीग गया, जिससे किसान को नुकसान हुआ। नीलेश कुशवाह ने बताया कि शेड गिरने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अचानक बदले मौसम के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में नुकसान की आशंका बनी रहती है, ऐसे में सतर्कता और सुरक्षा उपाय अपनाना आवश्यक है।

