दयाराम फौजदर रिपोर्टर नर्मदा पुरम ।
शहर के समीपस्थ नर्मदा ब्रिज से शनिवार सुबह एक युवक ने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। वह चौथे पिलर के पास जाकर अटक गया जिससे उसकी जान बच गई। तुरंत देहात थाना को सूचना दी गई और इसके बाद एसडीईआरएफ को सूचना देने पर प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी, अभिषेक, अभिजीत, प्रदीप, सुनील, कैलाश और पंकज की टीम ने उन्हें तुरंत वोट के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला। प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी ने बताया कि इसके बाद युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है । बताया जाता है युवक का नाम सुमित है और वह कंचन नगर निवासी हैं । युवक के हाथ, पैर और सीने में चोट आई है और अब उसका इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
प्लाटून कमांडर शिवराज चौधरी ने बताया-
युवक ने शनिवार को पुल के ऊपर से छलांग लगा दी थी। वह चौथे पिलर के पास अटक गया जिससे उसकी जान बच गई । उसे रेस्क्यू टीम ने तुरंत पहुंचकर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

