पेट्रोल पंप पर हेलमेट लगाकर पहुंचे वाहन चालक
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर सहित जिले भर में हेलमेट के उपयोग को लेकर चलाये जा रहे अभियान का असर
अब देखने को मिल रहा है। वाहन चालकों द्वारा अब हेलमेट का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस एवं यातायात विभाग द्वारा भी नियमित अभियान चलाकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। साथ ही चालानी कार्यवाही कर जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने एक अभियान भी चलाया है और नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए हैं जो यातायात व्यवस्था और अन्य गतिविधियां देखेंगे । अब हेलमेट उपयोग के इस अभियान का असर धीरे-धीरे सभी दूर होने लगा है । वाहन चालक इसका उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही शासकीय कर्मचारी अधिकारी के लिए भी इसका उपयोग करना अनिवार्य किया जा रहा है।

