दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाया आरोप दर्ज कराया केस
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के रसूलिया स्थित गोकुलधाम कॉलोनी में गुरुवार शाम को प्लाट की नपती के दौरान दो पक्षों में जमकर झगड़ा हो गया। एक दूसरे से मारपीट की। इसमें तीन लोगों के सिर फूट गए। इसको लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष मुन्ना ग्वाला निवासी ग्वालटोली ने प्रकाश बरखने उर्फ सोनू और वीरेंद्र चौहान हनुमान नगर निवासी पर मारपीट का आरोप लगाया और मामला दर्ज कराया। प्लाट बेचने की बात पर मुन्ना ग्वाला के साथ मारपीट की गई और उनके बेटे समर्थ के साथ मारपीट हुई। इसको लेकर मुन्ना वाला ने मारपीट करने का मामला दर्ज कराया । वहीं गोकुलधाम कॉलोनी में हुए इस विवाद को लेकर प्रकाश बरखने ने भी मुन्ना ग्वाला और समर्थ के खिलाफ मारपीट, जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने सहित अन्य धारा में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों ने प्लाट की नपती और लेनदेन को लेकर आरोप लगाए हैं।
