पुलिस, होमगार्ड की पुख्ता व्यवस्था
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। इसे वैशाख पूर्णिमा भी कहा जाता है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई । लोगों ने सुबह से ही सेठानी घाट सहित विवेकानंद, मंगलवारा, सर्किट हाउस घाट, बांद्रा भान सहित आदि घाटों पर स्नान ध्यान कर आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य कर कथा की। इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। घाट पर पुलिस होमगार्ड के पुख्ता इंतजाम थे और नगर पालिका द्वारा अनाउंस भी किया जा रहा था। विभिन्न घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी। शहर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा के सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

