दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब विक्रय परिवहन के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके चलते थाना पथरौटा में मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि की एक काले रंग की क्रेटा कार जो बैतुल से नर्मदापुरम भारी मात्रा में अवैध शराब विक्रय हेतु आ रही है, कार में अंग्रेजी शराब रखी हुई है। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। संदेह होने पर काले रंग की क्रेटा कार का पीछा किया जो सुखतवा के आगे दाण्डीवाडा नामक स्थान पर कार को छुपाने के उद्देश्य से रोड से नीचे उतारी जो रोड किनारे चट्टान में कार टकरा गयी जिससे कार का आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया बाद तुरन्त कार में बैठे दो लोगो को देखा जिसमे एक महिला और एक पुरुष आगे की सीट में बैठे थे जो पूर्ण रुप से स्वस्थ थे जिनसे अपना नाम पता पुछने पर महिला ने अपना नाम ममता उईके पति दिनेश उईके उम्र 40 साल निवासी शिवनगर चांदीन एवं पुरुष जो ड्राईवर सीट पर था वाहन चला रहा था जिससे पुछने पर अपना नाम मनोज बामने इटारसी का होना बताया। बाद क्रेटा कार का नंबर देखने पर कार में RJ45CL4771 लिखा था । आफिसर च्वाईस कंपनी की अग्रेजी शराब 7 पेटी प्रत्येक पेटी मे 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, रायल स्टेज कंपनी अग्रेजी शराब की 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, तथा बेगपाईपर कंपनी की अंग्रेजी 10 पेटी प्रत्येक में 12 कांच की बोतल प्रत्येक बोतल 750 एमएल की, देशी मदिरा प्लेन की 11 पेटी जिसमे प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर प्रत्येक 180 एमएल के रखे थे इसी प्रकार कुल 342 लीटर अंग्रेजी व देशी मदिरा प्लेन शराब जिसकी अनुमानित कीमत 3,04,158 रुपये एवं कार कि कीमत करीब 8,00,000 रुपये कुल मशरुका 11.04.158 रुपये का जाप्त करते हुये। मुख्य भूमिका थाना प्रभारी पथरौटा उनि. मोनिका गौर, सउनि दुर्गेश मालवीया, प्रआर, 309 दिनेश उइके, प्रआर, 348 दीपक जनोरिया, आर. 306 नितेश दंवडे, आर. 114 धीरज राठौर, आर. 754 संदीप धुर्वे, आर. 586 धर्मेन्द्र कुचबंदिया, आर. 773 जयप्रकाश पाते, आर. 428 हरीश पवार, म.आर. 784 पूनम चौधरी, म.आर. 72 मोनिका राय की रही।

