दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई |
मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे ने बताया की पार्टी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान सामूहिक तिरंगा यात्रा विभाजन विभीषिका 14 अगस्त एवं 16 अगस्त को स्व.कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती एवं स्व.अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्य तिथि व अन्य कार्यक्रम किये जाने है इन संदर्भ को लेकर संभागीय भाजपा कार्यलय में बैठक संपन्न हुई | बैठक में मंडल के प्रभारी जिले के कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला । बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , मंडल अध्यक्ष सागर शिवहरे , यात्रा प्रभारी रामनरेश चौहान , समाज सेवी नीरजा फौजदार ,पूनम मेषकर मंडल उपाध्यक्ष बिंदिया मांझी , अनुजा मिश्रा , हिना अली , अर्पित मालवीय , मनीष शर्मा ,ज्योति डेहरिया ,चमन पूरी ,महेश मेषकर , रिंकू शर्मा , राजकुमार पटेल , गजेन्द्र चौहान , विष्णु मालवीय , जयबाला निगम, श्रीराम सगर , राजू आसरे , सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे |
मंच का संचालन मंडल महामंत्री महेश बाबरिया एवं आभार मंडल उपाध्यक्ष सौरभ सूर्य ने किया |

