एसपी , एएसपी के निर्देश और एसडीओपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पिपरिया मोहित कुमार यादव द्वारा थाना प्रभारी स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पिपरिया की एक टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के साथ तीन आरोपियों को गिरफतार किया गया। सूचना पर पता चला कि मंडी रोड पर अंडरब्रिज के पास मैदान में अवैध मादक पदार्थ स्मेक की बिक्री के लिए दो लोग बैठेंगे। दोनों ही व्यक्ति अंबेडकर वार्ड के है और खरीददार भी वहीं का है सूचना विश्वसनीय होने से घेराबंदी एवं नाका बंदी कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया । इनमें आदर्श पिता मनीराम कतिया उम्र 18 साल निवासी रेलवे फाटक के पास विनोबा वार्ड पिपरिया और दूसरे ने अपना नाम रवि पिता बलराम सिलावट उम्र 19 साल नि रेलवे फाटक के पास अंबेडकर वार्ड पिपरिया का होना बताया । आदर्श पिता मनीराम कतिया के बदन व पहने हुए कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पैंट के दाहिने जेब से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी जिसमें चिकना पाउडर, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल मिला । पूछताछ पर स्मेक पाउडर होना बताया जिसे अवैध बिक्री हेतु राजवीर सिलावट निवासी पिपरिया को देने लाये थे।
इनसे नगदी सहित 3 मोबाइल कीमती 30000 रुपये और 1000 रुपये नगदी जब्त किए गए। एसडीओपी मोहित कुमार यादव के निर्देशन में निरीक्षक आदित्य सेन, उनि. अमित सिंह भारद्वाज, सउनि पंकज नामदेव, प्रआर. हरिओम, प्रआर, नन्दकिशोर, आर. चन्द्र प्रकाश, आर. अजय चौहान, आर. रोहित ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

