
नर्मदापुरम / मई माह में आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहार / स्नान पर्व 01 मई को बुद्ध पूर्णिमा/स्नानदान वृत पूर्णिमा, 14 मई को वट सावित्री व्रत, 16 मई को स्नानदान अमावस्या/श्री शनि जयंती, 26 मई को गंगा दशहरा, 27 मई को ईदुज्रजुहा (बकरीद) एवं 31 मई को स्नानदान व्रत पूर्णिमा के अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम अनिल कुमार जैन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्ड अधिकारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री जैन ने आकिप खान (आईएएस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया, नीलेश शर्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी, विजय राय अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा, जय सोलंकी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं देवेन्द्र प्रताप सिंह सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम तथा सुश्री प्रियंका भलावी अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर की ड्यूटी लगाकर अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।

