विभिन्न प्रकार की पॉलिसी से लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर की वारदात
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम ।
शहर के समीपस्थ इटारसी थाना अंतर्गत एक शिक्षक के साइबर ठगी हो गई । अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगों ने फोन, गूगल पे सहित अन्य माध्यम से लगभग 42 लाख रुपए की ठगी कर दी। साइबर ठगों ने विभिन्न प्रकार का प्रलोभन देकर राशि ट्रांसफर कराई । यह वारदात 5 जुलाई 2025 से लेकर 11 अक्टूबर 2025 तक की गई। अब इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने तरंग चौरे 46 साल निवासी न्यास कॉलोनी से विभिन्न प्रकार की पॉलिसी पर फायदा दिलाने की बात को लेकर 42 लाख ठग लिए । उनकी लगभग 8 पॉलिसी पर इन्हें प्रलोभन दिया और फायदा का कहकर राशि ट्रांसफर कराते रहे। इसके बाद फर्जी रसीद भी भेजते रहे। विभिन्न प्रकार की पॉलिसी पर इनसे लगभग 40 से 42 लाख रुपए खाते में डलवा लिए गए। जब उन्हें ठगी का पता चला तो फिर मामला दर्ज कराया गया। अब पुलिस ने 390/ 26 धारा 318 (2) 319 (2) बीएनएस 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इनका कहना है
न्यास कॉलोनी निवासी तरंग चौराहे से लगभग 40 से 42 लाख की साइबर ठगी हुई है। उनकी विभिन्न पॉलिसी के माध्यम से प्रलोभन देकर साइबर ठगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी ।
गौरव बुंदेला
थाना प्रभारी इटारसी

