


नर्मदापुरम / संभाग का एकमात्र आईसीएसई बोर्ड स्कूल समेरिटंस हायर सेकंडरी स्कूल पिपरिया निरंतर प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समेरिटंस आईसीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष परीक्षा में 9 बच्चे शामिल हुए। इनमें से सात बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। जबकि दो विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विद्यालय में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।
परीक्षा परिणाम आने के बाद समेरिटंस ग्रुप आफ स्कूल्स के डायरेक्टर डॉ. आशुतोष कुमार शर्मा ने प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह शिक्षकों के योग्य मार्गदर्शन और बच्चों के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संभाग का एकमात्र आईसीएसई स्कूल की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्राचार्य श्रीमती कल्पना शर्मा ने भी शिक्षकों और बच्चों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों का यह परिणाम न केवल समेरिटंस समूह के लिए अपितु समूचे क्षेत्र और जिले के लिए भी गौरव की बात है।
100 से 100 अंक…..
स्कूल के विद्यार्थी कार्तिक पटेल ने शारीरिक शिक्षा विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर एक रिकॉर्ड कायम किया।
परीक्षा परिणाम एक नजर में…..
कार्तिक पटेल – 88 प्रतिशत,
कनक सोनी – 80.4 प्रतिशत,
आर्या पटेल – 75.8 प्रतिशत,
पार्थ पटेल – 74.6 प्रतिशत,
हर्षिता पटेल – 69.6 प्रतिशत,
ब्रजलता पटेल – 68.6 प्रतिशत,
मुस्कान पुर्विया – 66.6 प्रतिशत,
सम्राट पटेल – 59.2 प्रतिशत,
खुशी पटेल – 54.8 प्रतिशत।

