
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय काँग्रेस की सचिव एवं मध्य प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू 3 मई एवं 4 मई को नर्मदापुरम जिले के दौरे पर रहेंगी। जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार ने बताया कि इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय सभी कार्यक्रमों में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उषा नायडू सर्वप्रथम 3 मई को प्रातः 11 बजे सोहागपुर विधान सभा के ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओ के साथ संगठनात्मक बैठक में उपस्थित रहेगी। दोपहर 3 बजे पिपरिया में होटल रिजटांस पिपरिया मे विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मंडलम अध्यछ निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओ के साथ बेठक में उपस्थित रहेंगी एवं 4 मई को प्रातः 11 बजे जिला कॉंग्रेस कार्यालय इटारसी मे जिला समन्वय समिति के बेठक एवं नर्मदापुरम विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओ के साथ बेठक लेंगी। दोपहर 3 बजे सिवनी- मालवा विधान सभा के ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष, शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओ के साथ संगठनात्मक बेठक में उपस्थित रहेंगी। यह जानकारी जिला कॉंग्रेस प्रवक्ता अनिल रैकवार द्वारा दी गई।

