
इटारसी / सेवा भारती जिला नर्मदा पुरम के द्वारा आशा महेंद्र जनजाति बालिका छात्रावास धुरपन इटारसी के लिए कृष्ण कुमार शर्मा ग्राम बमोरी पहुंचे। वहां उन्होंने ग्राम वासियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में चर्चा के दौरान सेवा भारती विभाग सवन्वय शिव प्रताप सिंह के द्वारा सेवा भारती नर्मदा पुरम जिले में चलने वाले सेवा कार्यों एवं बालिका छात्रावास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी सेवा कार्य समाज के सहयोग से चलते हैं बैठक में उपस्थित ग्राम वासियों ने उनकी बात का अनुसरण करते हुए बढ चढ़कर अनाज दान करने में सहयोग दिया एवं आगे भी निरंतर फसल आने के बाद अनाज देने का संकल्प लिया। सेवा भारती नर्मदा पुरम की समिति व्दारा इस पुनीत कार्य में बमोरी गांव के ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

