वृंदावन डेरी का नाम सामने आने पर हो रही पूछताछ
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
त्यौहार के आते ही मिलावटी खाद्य पदार्थों की आवक शुरू हो गई है। एक बस जो खंडवा से आ रही थी उससे मावा जप्त किया गया और उसकी जांच की जा रही है । खाद्य निरीक्षक कमलेश दियावार ने बताया कि एक प्रदीप पिपरिया नाम से बिल्टी मिली है और एक वृंदावन डेरी के नाम से । अभी हम वृंदावन डेरी से पूछताछ की जा रही है अभी कोई दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हैं । यदि कोई सामने आता है तो ठीक है और नहीं तो इसको नष्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि बस स्टैंड पर बस एमपी 05 पीए 3783 की डिग्गी में तीन कुंटल मावा बरामद किया गया था जिसको लेकर एसडीएम नीता कोरी ने कार्यवाही की और जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। जांच होने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि बस से 300 किलो मावा जब्त किया गया। एसडीएम नीता कोरी के नेतृत्व में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मावा बरामद किया। यह मावा खंडवा से बुक था। टीम ने मावे के सैंपल लिए हैं।
खाद्य निरीक्षक कमलेश दियावार ने बताया –
अभी हम वृंदावन डेरी जा रहे हैं। दस्तावेज चेक किए जाएंगे । इसके बाद और कोई सामने आता है तो ठीक है नहीं तो फिर इसे नष्ट किया जाएगा। फिलहाल सैंपल की जांच की जा रही है। सैंपल में गड़बड़ी मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

