1 लाख लेने तक के लगे आरोप, खातों की जांच कराने की मांग
कई केंद्रों पर किसानों ने की शिकायत
वेयरहाउस कर्मचारी , समिति सर्वेयर सहित अन्य की मिली भगत
मूंग खरीदी में किसान लुटा, लेकिन कर्मचारी मालामाल
खरीदी केंद्र पर किसानों से लाखों के बारे नारे कर गए अधिकारी
नर्मदापुरम।
शहर सहित जिले भर में समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी वेयरहाउस पर ही की जा रही है। लेकिन यहां पर किसानों से प्रति कुंटल अवैध वसूली के मामले भी सामने आए हैं और अधिकतर केंद्रों पर किसानों ने इसकी सार्वजनिक रूप से शिकायत भी की है । अधिकारी लाखों के बारे न्यारे कर गए। सोशल मीडिया , जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा की। इसकी जानकारी दी कि वेयरहाउस संचालक हो, सर्वेयर हो या अन्य कर्मचारी उनसे रुपए की मांग की जाती है। किसानों का कहना है कि एफ ए क्यू सहित अन्य कमी बताकर उनसे तीन से पांच सौ रुपए प्रति कुंटल तक वसूले जा रहे हैं और पैसे देने के बाद ही बिल बनाए जा रहे हैं। किसानों ने सार्वजनिक रूप से इस बात को कहा है कि खरीदी केंद्रों पर हो रही इस अवैध वसूली से किसान कहीं न कहीं परेशान है । मजबूरी में उसे मूंग बेचना पड़ रही है। कई वेयरहाउस पर अच्छी मूंग को भी रिजेक्ट किया जा रहा है और कई जगह बिना एफएक्यू की भी खरीदी हो गई है । इसको लेकर कई बार किसानों में मुक्त कंठ से यह बात कही है वेयरहाउस सेंटरों पर अवैध वसूली का कार्य चल रहा है । जिले की विभिन्न तहसीलों में खरीदी केंद्रों पर हर जगह कहीं ना कहीं इसकी शिकायत आई है इससे किसान नाराज हैं।
राजस्व और वेयरहाउस कर्मचारियों की लगी थी ड्यूटी
इस मामले में राजस्व बंगले और वेयरहाउस के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जहां उन पर जमकर चांदी काटने का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि अधिकारियों और कर्मचारियों ने मूंग खरीदी केंद्र पर चेकिंग के दौरान वसूली की। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वसूली करने की शिकायतें मिली हैं, जिसमें एक अधिकारी ने एक केंद्र से 1 लाख रुपए की राशि लेने का आरोप लगाया गया है। जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है।
जांच की आवश्यकता
इस मामले में जांच की आवश्यकता है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा सकती है, जिससे सच्चाई का पता लगाया जा सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे सरकारी राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
तुलाई के लिए रुपए की बात का खूब हुई चर्चा
विभिन्न वेयरहाउस में तुलाई के नाम पर रुपए मांगे गए । इसका किसानों ने विरोध किया। सोशल मीडिया पर बात शेयर की। इसके साथ ही नेताओं को भी इसके बारे में जानकारी दी गई की मूंग खरीदी में रुपए की मांग की जा रही है। इन सबमें वेयरहाउस संचालक से लेकर समिति सर्वेयर तक अन्य कर्मचारी मालामाल हो गए।
लाखों का चला खेल , किसान हुआ परेशान
इस बार मूंग खरीदी में अवैध वसूली में लाखों का खेल चला है। किसानों से हजारों रुपए की वसूली की गई है और वेयरहाउस कर्मचारी से लेकर समिति सर्वेयर सहित अन्य कर्मचारियों ने लाखों रुपए का खेल किया है । किसानों इस अवैध वसूली के खेल से परेशान हैं और किसी न किसी दबाव में रुपए देकर मूंग तुलवा रहे हैं। इससे कर्मचारी लाखों कमा रहे हैं। समिति और कई वेयरहाउस पर
कर्मचारियों पर रुपए लेने का आरोप लगाया है । किसानों का कहना है कि पांच सौ रुपए प्रति कुंटल के हिसाब से मांग की जा रही है और नहीं देने पर तुलाई नहीं करने की धमकी दी जाती है । किसानों का कहना है कि जब वे उपज लेकर केंद्र पर पहुंचते हैं, तो तुलाई से पहले या बाद में दलाल या केंद्र से जुड़े कर्मचारी उन्हें कहते हैं कि अगर ‘सहयोग राशि’ नहीं दी गई, तो उपज की तुलाई में देरी हो सकती है या गुणवत्ता जांच में आपत्ति लगा दी जाएगी। मजबूरी में किसान भुगतान कर रहे हैं। किसान नेताओं ने भी कहा है कि यह एक बड़ा घोटाला है, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों को लूटा जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच होना चाहिए।

