दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर सहित जिले में सड़क सुरक्षा के लिए थाना स्तर पर नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो दुर्घटना में कमी लाने की गंभीर पहल करेंगे। सामान्यतः सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यवाही जिनमें जागरूकता, प्रवर्तन, सुधार और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यातायात पुलिस द्वारा ही कार्यवाही की जाती रही है किंतु सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में रोकथाम और दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरन सिंह द्वारा नई पहल करते हुए थाना स्तर पर इस कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जो अपने थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यवाही करेंगे ।उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष जून तक 2024 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई है । इसके अपेक्षा में मृतकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है । सड़क सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानावार, सड़क वार, क्षेत्रवार और दुर्घटना समय के अनुसार दुर्घटनाओं की समीक्षा की एवं वृहत स्तर पर कार्यवाही की आवश्यकता को देखते हुए इस में विस्तार देने की दृष्टि से प्रत्येक थाने में नोडल अधिकारी की नियुक्ति की सार्थक पहल की गई है । प्रत्येक थाने के नोडल अधिकारी को दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुधार, आवारा मवेशियों को हटवाने, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने और प्रवर्तन संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रत्येक दुर्घटना की स्थिति को समझना, कारणों की जानकारी होना और इस के कारणों के संबंध में निदान की पहल करना आवश्यक है । जमीनी स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक घटना के विभिन्न पहलुओं से अवगत होने से इस संबंध में कारगर पहल हो सकेगी। कोतवाली थाना क्षेत्र में उनि दरबारीलाल विश्वकर्मा, देहात थाना क्षेत्र में उनि धर्मेन्द्र वर्मा नोडल अधिकारी बनाए गए हैं । इसके साथ ही अन्य तहसीलों में भी नोडल अधिकारी बनाए गए हैं।
