दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर सहित जिले भर में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने काम न करने का निर्णय लिया है । इसको लेकर आज से वे मुख्यालय पर इकट्ठा हो गए हैं । तहसीलदारों का कहना है कि कार्य विभाजन से हमें दिक्कत होगी। कार्य विभाजन होगा लेकिन संसाधन सीमित रहने से काम की अधिकता बढ़ जाएगी और समय पर काम नहीं होंगे। न्यायक और गैर न्यायिक कार्य विभाजन से उनमें नाराजगी है । राजस्व विभाग को दो कैडर में बांटने का विरोध किया जा रहा है। बुधवार को मुख्यालय पर रणनीति बनाई जा रही है। वाहनों की चाबी सौंपी जा रही है । वाट्सएप ग्रुप भी छोड़ने का निर्णय लिया जा रहा है। इसके साथ ही डिजिटल हस्ताक्षर डोंगल भी सौंप जाने के बारे में बातचीत की जा रही है। उनका कहना है कि तहसीलदार पर कार्य विभाजन से लोड बढ़ जाएगा संसाधन उतने ही है लेकिन काम करने वाले अधिकारियों की संख्या कम हो जाएगी। उनका कहना है कि वे केवल आपदा प्रबंधन से ही संबंधित दायित्व निभाएंगे। इसको लेकर उन्होंने कलेक्टर सोनिया मीणा को ज्ञापन भी सौंपा है। हड़ताल पर तो नहीं रहेंगे जिला मुख्यालय पर ही रहेंगे लेकिन काम नहीं किया गया। राजस्व अधिकारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि राजस्व कैडर को दो भागों में नहीं बटने दिया जाएगा । अभी गैर न्यायक और न्यायिक में काम करने की बात की जा रही है लेकिन तहसीलदारों का कहना है कि वे केवल आपदा प्रबंधन से ही संबंधित दायित्व निभाएंगे । इसको लेकर आज से जिला मुख्यालय पर रहेंगे और काम नहीं करेंगे । कार्य विभाजन से उन्हें भारी नाराजगी है। इसके साथ ही आगे की रणनीति भी बनाई जा रही है।

