दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
विगत दिवस हरदा में करणी सेना के ऊपर प्रशासन की बर्बरता के विरोध में मंगलवार से करणी सेना के नगर अध्यक्ष रोहित पवार द्वारा अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल कलेक्ट्रेट स्थित पीपल चौक पर की जा रही है। रोहित पवार का कहना है की सरकार द्वारा निचले अधिकारियों को ट्रांसफर कर बात को दबाने की कोशिश की गई है जो गुनहगार अधिकारी वहां के कलेक्टर और एसपी थे उन पर अभी तक कोई भी दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई । उन्होंने कहा कि जब तक उन पर कार्रवाई नहीं होगी जब तक वह भूख हड़ताल जारी रखेंगे । इस दौरान सामाजिक संस्था संगठनों और सामाजिक लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है । भूख हड़ताल में बढ़-चढ़कर सामाजिक लोग भी हिस्सा ले रहे हैं।

