दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
पवारखेड़ा स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव आयोजित कराए गए। मतदान अनुरूप संस्था के समस्त क्लास वार विद्यार्थियों को पोलिंग बूथों पर पोलिंग ऑफिसर बना गया और केंद्रीय चुनाव आयोग अध्यक्ष प्राचार्य संदीपन नीखर ने सबसे पहले उपस्थित सभी विद्यार्थियों को मतदान प्रकिया अनुरूप महत्पूर्ण बिंदुओं को लेकर जानकारी दी । राज्य चुनाव पर्यवेक्षक प्रह्लाद गिरी ने विधिवत मतपेटी प्राप्त कर मतों की गणना की और मतदान प्रकिया में शामिल हुए सभी सदस्यों स्टाफ विद्यार्थियों को धन्यवाद दिया। इसमें शाला नायक बालक वर्ग, शिवम कनौजिया 12 वी विजेता रहे। शाला नायक बालिका वर्ग, निधि चौरे 12 वी विजेता, क्रीड़ा सचिव, बालक वर्ग, अजय कुमार सोलंकी , क्रीड़ा सचिव बालिका वर्ग, अनन्या दुबे विजेता । सांस्कृतिक सचिव बालक वर्ग, आलोक पटेल विजेता बालिका वर्ग रहे ऋतु 11वीं, विजेता घोषित किए गए। जल्द ही इन विजेताओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कार्यक्रम अनुसार किया जाएगा। विजेताओं को संस्था प्राचार्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी । प्रभारी प्रह्लाद गिरी ने विजेता विद्यार्थियों को बेज लगाकर सम्मानित किया ।

