दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के ग्वालटोली आरा मशीन के पास स्थित शंकर मंदिर समिति की मातृ-शक्तियों ने ढोल ढमाकों के साथ रविवार को कावड़ यात्रा निकाली। मां नर्मदा का जल कावड़ में भरकर शंकर मंदिर पहुंचीं। कावड़ यात्रा सेठानी घाट से शुरू हुई जो शहर के सराफा चौक, मोरछली चौक, इंदिरा चौक सतरस्ते होते हुए ग्वालटोली पहुंची । माँ नर्मदा के जल से महादेव का अभिषेक किया गया ।कावड़ यात्रा में पप्पू नामदेव,दीपक चव्हाण, श्रीमती लीला खरे,श्रीमती सुशीला चव्हाण, श्रीमती मंजू लता नामदेव, श्रीमती रजनी पटेल,श्रीमती उमा साहू, रूक्मणी पटेल, श्रीमती राधा बनसोडे, श्रीमती संगीता खरे,श्रीमती उज्ज्वला चव्हाण,अश्वनी,विद्या,टीनू,हनी यादव,श्याम,संतोषी बाई, पुष्पा,पूजा,बबीता, सरोज आदि लोग शामिल हुए ।

