दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के सेठा हॉस्पिटल में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । इस मौके पर विभिन्न प्रकार की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई । इस कलाकृति को देखकर लोगों ने जमकर प्रशंसा की । पेंटिंग प्रदर्शनी में डॉक्टर ज्योति सेठा ने भी पेंटिंग प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग का प्रदर्शन किया । उनका कहना था कि मुझे पेंटिंग का शौक है और मेरे माता-पिता के आशीर्वाद से यह संभव हुआ है। मैं शुरू से ही काफी पेंटिंग बनाती रही हूं। शहर में आयोजित इस पेंटिंग प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। अलग-अलग प्रकार की पेंटिंग यहां पर बनाई गई थी। पेंटिंग्स में कलाकृतियों का उपयोग , हाथ की पेंटिंग से किया गया था, जो बहुत ही सुंदर और आकर्षक थीं। इन पेंटिंग्स की लोगों ने काफी सराहना की।
डॉक्टर सेठा ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन
इस पेंटिंग प्रदर्शनी में डॉक्टर ज्योति सेठा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने आकर्षक और सुंदर पेंटिंग बनाई। डॉक्टर ज्योति सेठा ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जो बहुत ही सराहनीय रहा। इस मौके पर डॉक्टर ज्योति सेठा ने कहा कि उनकी पेंटिंग्स माता-पिता के आशीर्वाद से ही संभव हुआ है । उन्हें काफी सपोर्ट मिला और आज विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स वे बना रही हैं । उनकी कई पेंटिंग का प्रदर्शन किया जा चुका है। पेंटिंग प्रदर्शनी देखने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव भी उपस्थित थीं और उन्होंने पेंटिंग्स की सराहना की। इसके साथ ही इस मौके पर पार्षद , समाजसेवी, प्रबुद्ध जन भी प्रदर्शनी में उपस्थित थे और उन्होंने पेंटिंग्स की प्रशंसा की।

