पुलिस टीम जांच में जुटी
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ केसला थाना अंतर्गत ग्राम कालाआखर में दो युवकों ने बिस्किट की फैक्ट्री खोलने के नाम पर धोखाधड़ी कर 1 लाख 80 हजार का सामान पिकअप में भरकर रातों-रात रफू चक्कर हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार साधपुरा रोड किनारे काला आखर केसला का है । फरियादी संतोष मालवीय काला अखर ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया । बताया जाता है कि आरोपी जितेंद्र ने क्षेत्र में बिस्किट फैक्ट्री डालने के लिए किराए से रुम लिया था। वहीं एक महिला उर्मिला बाई का भी घर किराए से लिया था । उन्होंने सामान भी लिया और रुम में रख दिया। 28 जुलाई को जनरेटर, पीतल के भगोने, कढ़ाई सहित अन्य सामान लेकर पिकअप में भरकर जितेंद्र और उसके साथ एक युवक और शामिल थे रफू चक्कर हो गए। अब पुलिस मामले में जुटी है। दोनों के खिलाफ धारा 318 (4) , 316 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

