संस्कृत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम
शहर के ऋषिकुल न्यास द्वारा तिलक भवन,सेठानी घाट में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह ने सहभागिता की। जिसमें जिले के सभी विद्यालयों के कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने संस्कृत विषय में सर्वाधिक अंक अर्जित किए। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस “भारत को विश्वगुरु” बनाने का सपना देखा जा रहा है, उसकी शुरुआत ऐसे आयोजनों से ही होती है। ऋषिकुल न्यास, नर्मदापुरम द्वारा पुरस्कार वितरण का आयोजन शिक्षा, संस्कृत और संस्कृति को बढ़ावा देने के अनुकरणीय उदाहरण है। श्री चौधरी ने कहा कि संस्कृत को न केवल एक भाषा के रूप में, बल्कि एक सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के रूप में भी देखा जाता है।
कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर , एस पी एम सीजीएम वेंकटेश कुमार शर्मा, ऋषिकुल न्यास संस्कृत विद्यालय नर्मदापुरम के सचिव पूर्व विधायक पंडित गिरजा शंकर शर्मा ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नर्मदापुरम के विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक पंडित वैभव शर्मा ने किया।

