श्री समर्पण श्री संस्था का उग्र प्रदर्शन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नगर पालिका शहर की जन सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है। इसको लेकर श्री समर्पण श्री संस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग कर रही है ।सबसे बड़ी कमी नगर में स्वच्छता है परंतु हमें आश्वासन देने के बाद भी आज भी स्थिति जस की तस बनी है। संस्था लगातार गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रही थी जिसे आमजन को सुख सुविधा मिल सके । गांधीवादी तरीके से उनकी मांगों पर काम नहीं हो रहा है । अब संस्था ने शनिवार को भगत सिंह का तरीका अपनाया जिसके चलते समिति द्वारा सतरस्ते के शौचालय में नगरीय प्रशासन को चिपकाया गया और टॉयलेट सीट में पोस्ट जलाकर डालें जिससे उन्हें नगर में स्वच्छता के हालात दिखे। इसके अतिरिक्त अन्य मांगे जैसे रोड पर गड्ढे, पार्कों में अव्यवस्था, बिजली, आवारा मवेशियों पर भी परिषद मौन है । अगर जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होता है तो यह जनांदोलन अब जनता के साथ और उग्र होगा।। इस मौके पर समिति के सदस्य स्वदेश सैनी स्वदेश सैनी , राज खिल्लारे रोहित कलोसिया , आकाश सोनी , गोलू राजपूत, अजय यादव , राहुल राव , अनिल राजपूत, आशु पटेल ,अभि यादव, रितिक मालवी, रितेश मालवीय , अनुज सोनी, पीयूष मीना दुर्गेश मालवीय , आकाश बाथरे, दीपक मांडरे गौरव धानक , अंश राजपूत, राजू आसरे अयान कुरैशी , अमन दोहरे हर्ष सोनी मौजूद थे।

