दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर में अनेक विकास कार्य किया जा रहे हैं। इसी के चलते पुराने बजरिया स्कूल परिसर में ऑडिटोरियम का निर्माण किया जा रहा है। इसका निरीक्षण करने विधायक डॉक्टर सीता शरण शर्मा पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम गुणवत्ता पूर्वक बने और सभी आवश्यक चीजों का ख्याल रखा जाए। इसके साथ ही समय सीमा में काम पूरा हो। इस अवसर पर भाजपा नेता पीयूष शर्मा, महेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष गण सागर शिवहरे, राहुल चौरे, गोकुल पटेल एवं सीएमओ श्रीमती हेमेश्वरी पटले उपस्थित रहे। यह ऑडिटोरियम क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। जल्द ही इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।

