दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के गृह महाविद्यालय परिसर में दोपहर को एक भाजपा नेता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दो युवकों ने गृह महाविद्यालय के परिसर में भाजपा नेता पर चाकू से हमला कर दिया लेकिन उन्होंने हाथ सामने कर लिया जिससे उन्हें कलाई में चोट आई और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से परिसर के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला देखा। अभी फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि युवकों को खड़े होने का पूछने पर उन्होंने हमला कर दिया। एक युवक भाग गया लेकिन एक को पकड़ लिया। भाजपा नेता की कलाई पर चोट आई है अभी उनके बयान लिए जा रहे हैं ।

