वृद्ध माता को आई हल्की चोट, हुआ इलाज
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ ग्राम डोंगरवाड़ा में जोरदार बारिश और हवा के चलते घर की छत और दीवार गिर गई। घर में रखा सामान तहस नहस हो गया और नीचे दब गया। इस हादसे में वृद्ध माता को हल्की सी चोट आई थी जिनका इलाज कर दिया गया है। गांव के सरपंच माखन कीर ने बताया कि तहसीलदार ने पंचनामा बना दिया है । इसके साथ ही विधायक निधि से पांच-पांच हजार रुपए की राशि भी स्वीकृत की जाएगी। मजदूर के टीन वाली छत वाले मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मजदूर सुभाष बानिया के घर की दीवार गुरुवार रात बारिश हवा के चलते गिर गई। यहां दो परिवार रहते थे। हादसे में घर में रखा घरेलू सामान दब गए जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ। जानकारी मिलते ही सरपंच माखन कीर मजदूर के घर पहुंचे और तहसीलदार को सूचना दी। इसके साथ ही सरपंच ने विधायक निधि के लिए आवेदन दे दिया है जल्दी राशि खाते में पहुंच जाएगी। यह हादसा पुरानी दीवार होने के चलते हुआ । बारिश तेज होने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

