दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
पचमढ़ी के एईसी सेंटर के पास तालाब में एक आरक्षक की डूबने से मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भोपाल स्थित गांधी मेडिकल रवाना किया है। पचमढ़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम के लिए उन्हें भोपाल रवाना किया गया है । मृतक शिवांग गेलसेन पिता सोनम उम्र 27 नंबर 26325 रैंक चुमा (आरक्षक) यूनिट रॉयल भूटान आर्मी भूटान हाल करिय्यपा कम्पनी ए ई सी पचमढ़ी थे। बुधवार को ए ई सी सेंटर के पास तालाब में डूबे गए थे। ए ई सी पचमढ़ी से हवलदार सुशील ने थाना आकर सूचना दी गई की मृतक शिवांग गेलसेन पिता सोनम उम्र 27 No 26325 रैंक चुमा (आरक्षक) यूनिट रॉयल भूटान आर्मी भूटान मे पदस्थ है जो 7 मई 2025 से 7 अक्टूबर 2025 की ट्रेनिंग हेतु करिय्यपा कम्पनी ए ई सी पचमढ़ी आया हुआ था। ए ई सी सेंटर के पास स्थित तालाब में डूब गए उनको मिलिट्री अस्पताल लाया गया जिसकी मृत्यु हो चुकी थीं । मर्ग क्र 17/25 कायम किया गया है एवं शव का पोस्ट मार्टम जीएमसी भोपाल मे कराये जाने के लिए रवाना किया गया है।
