यह कार्यक्रम आज समाप्त नहीं बल्कि शुरू हुआ है
बच्चों से कहा आपके मन में जो समस्याएं हैं वह बता सकते हैं
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
नशे से दूरी है जरूरी अभियान आप अपने मन , व्यवहार , जिंदगी परिवार और जीवन शैली में उतारे । यह अभियान आज समाप्त नहीं हो रहा बल्कि आज से शुरू हो रहा है । इसे अपने जीवन में हमेशा याद रखें । इस प्रोग्राम को जीवन शैली से जोड़े । किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। इसके साथ ही किसी भी बच्चों को मन में कोई बात हो तो आप हमें बताएं हमसे शेयर करें, हमारा समय आपके लिए है। इस अभियान में आप सभी ने बढ़िया पेंटिंग्स , पोस्टर, रंगोली के माध्यम से हिस्सा लिया यह अच्छी बात है , हर्ष का विषय है। यह बात बुधवार को नशे से दूरी है जरूरी अभियान के समापन अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ गुरुकरण सिंह ने कही । उन्होंने कहा कि हमने जिले भर में यह अभियान चलाया । पूरी पुलिस टीम, थाना की टीम और बच्चों सहित अन्य लोगों ने हर जगह रैली , पोस्टर, रंगोली, नुक्कड़ नाटक सहित अन्य माध्यम से कार्यक्रम चलाया । पचमढ़ी सहित अन्य जगह रैली का आयोजन किया गया और सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणाम और दूरी बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं सभी बच्चों को धन्यवाद देता हूं और कहता हूं कि आपको कोई दिक्कत हो तो हमारा समय आपके लिए है आप हमसे बात शेयर करें और हमें समस्याएं बताएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम समाप्त नहीं हुआ है बल्कि शुरू हो रहा है । इसे अपने जीवन में उतारें । उन्होंने बच्चों को सम्मानित भी किया । इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान के चलते हस्ताक्षर भी किए। इस मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सहित बच्चे, विशिष्ट जन मौजूद थे।

