दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
शहर के सेठानी घाट स्थित गोल घाट के पास शनिवार को एक युवती का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चलीं गईं थीं । खबर लगते ही मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने उन्हें बाहर खींचा तुरंत अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू करवाया अब वह स्वस्थ हैं।
होमगार्ड कमांडेंट अमृता सिंह ने बताया कि सिवनी मालवा तहसील की ग्राम चीचली की रहने वाली शिवानी चौहान सेठानी घाट पहुंची थीं उनका पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गईं थीं। सूचना प्राप्त होते ही सेठानी घाट पर तैनात होमगार्ड सैनिक श्याम सिंह एवं सैनिक तुलसी राम ने त्वरित कार्यवाही की एवं महिला को बाहर खींचकर अस्पताल पहुंचाया। उनका इलाज किया गया अब वह स्वस्थ हैं।

