दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के समीपस्थ सिवनी मालवा थाना अंतर्गत 2 अप्रैल को गश्त के दौरान जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी द्वारा रात्रि में टीम का गठन कर जुआ रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया जो ग्राम दतवासा के पास खेत में बने टपरिया में लाइट के उजाले में जुआ खेल रहे व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों ने अपना नाम अशोक यादव , सजन मुकाती राकेश गौर निवासी ग्राम आवरी थाना डोलरिया बताया एवं अंधेरे का फायदा उठाकर जुआ खेल रहे आरोपी मुकेश राठौर निवासी बड़ा मंदिर सिवनी मालवा , वीरेन्द्र राठौर निवासी नेमावर , दिलीप उर्फ भूरू निवासी चौतलाय, गुडडू निवासी इटारसी , संजय मालवीय निवासी जमानी मौके से फरार हो गये फरार आरोपियों की तलाश जारी है । आरोपियो से मौके पर नकद 92300 रूपये व ताश की गडडी एवं आरोपियो के मोबाइल विधिवत जप्त किये गए है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर बारसकर, प्रधान आरक्षक 607 प्रीतम बाबरिया, आरक्षक 634 वीरेन्द्र पंवार , आरक्षक 181 केतन, आरक्षक 886 मुरारी गौर, आरक्षक 906 राहुल सोलंकी की मुख्य भूमिका रही है ।
