दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम ।
शहर के समीपस्थ ग्राम निटाया के पास शनिवार तड़के एक हादसा हो गया। इसमें एक खड़े ट्राले से कार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो लोगों की मौत हो गई , एक गंभीर घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से नर्मदा पुरम जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्राले को थाने परिसर में खड़ा कर दिया गया है। बताया जाता है कि यह लोग एक समारोह से वापस आ रहे थे। इसमें विशाल , मासोध ज्ञान सिंह की मौत हो गई और रुपेश गहलोत घायल है। एंबुलेंस तत्काल मुख्य पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम का परिजनों को सौंप दिए हैं। घायल का इलाज चल रहा है अब मामले की जांच की जा रही है।

