दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदा पुरम।
बनखेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत शराब तस्कर द्वारा सस्ती दाम में शराब को खरीदकर अपने पास स्टाक कर बिक्री करने की लगातार शिकायत आने से बनखेड़ी थाना के द्वारा जगह-जगह पर अपने विश्वनीय मुखबिर को मुश्तैद किया गया। मुखबिर सूचना पर शनिवार को आरोपी सूरज सिंह पटेल ग्राम मछेराखुर्द थाना बनखेड़ी के द्वारा स्टाक की गयी अवैध शराब को इधर-उधर करने के दौरान मछेरा खुर्द से मनवाड़ा के बीच थाना बनखेड़ी पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी सूरज सिंह पटेल के कब्जे से अंग्रेजी शराब 300 क्वार्टर एवं देशी शराब 30 क्वार्टर कुल 330 क्वार्टर शराब कुल 59 बल्क लीटर अवैध शराब व एक मोटरसायकल जप्त की गयी। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं अनुविभागीय पिपरिया मोहित यादव के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी बनखेड़ी निरीक्षक विजय सनस द्वारा हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गयी। सराहनीय भूमिका निरीक्षक विजय सनस, उनि मनमोहन सिंह ठाकुर, आर अभिषेक पटेल, आर आकाश रघुवंशी, सैनिक मनीष पटेल की रही।

