



नर्मदापुरम / जिले की बहुचर्चित और लोकप्रिय क्रिकेट लीग “फ्रेंड्स चैंपियंस ट्रॉफी” के सीजन-3 का भव्य शुभारंभ शनिवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस बार टूर्नामेंट को विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित किया गया है, जिससे आयोजन को एक अलग पहचान मिली है। कार्यक्रम का शुभारंभ मध्यप्रदेश के खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस वर्ष नर्मदापुरम में पहली बार 8A साइड नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूट्यूब पर किया जा रहा है। इससे स्थानीय दर्शकों के साथ-साथ दूर-दराज के लोग भी इस प्रतियोगिता का आनंद ले सकेंगे। इस पहल की खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खूब सराहना की है। आयोजक संस्था फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब द्वारा इस बार महिलाओं के लिए विशेष “फैमिली बॉक्स” की व्यवस्था की गई है, जहां महिलाएं और बच्चे सुरक्षित एवं आरामदायक माहौल में बैठकर मैच का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिलाओं के लिए विशेष शो मैच भी आयोजित किए जाएंगे, जो इस टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण रहेंगे। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक होने की उम्मीद है। विजेता टीम को ₹51,000 एवं ट्रॉफी, उपविजेता को ₹25,000 एवं ट्रॉफी तथा पहली बार इस प्रकार के आयोजन में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹7,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। टेनिस बॉल क्रिकेट के संभागीय अध्यक्ष विवेक भदौरिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और ग्रामीण व स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। “फ्रेंड्स चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-3” खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का भी सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी, जितेन्द्र लिटोरिया एवं पूर्व विधायक पं. गिरजा शंकर शर्मा उपस्थित रहे। एसडीओपी जितेंद्र पाठक, डीएसपी ट्रैफिक संतोष मिश्रा, एमपीसीए की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, भरत सिंह राजपूत, महेंद्र यादव, राजेश तिवारी, राहुल सिंह सोलंकी, राकेश फौजदार , अनिल बुंदेला, जीतू तिवारी, विवेक गौर, प्रकाश शिवहरे, सुनील राठौर, मनीष तिवारी, प्रांशु राने सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति में अध्यक्ष विवेक भदौरिया, अनुराग तिवारी, नीरज कैथवास, रोहित गौर, शहीद खान, आलोक राजपूत, राजेंद्र धाकड़, अनीश राजपूत, शुभम राजपूत, इमरान खान, चेतन कुमार, आनंद चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, श्रेयस शर्मा, राम राजपूत, आशु तिवारी, पीयूष शर्मा, टिंकल रैकवार, अगम समैया, सागर सन्तोरे, राकेश धाकड़, दिलीप मांझी, साहिल जायसवाल, दीपेश बामने, शुभम शर्मा, सचिन यादव, राम पटेल, गौतम पाल, हिमांशु लोवंशी, आशीष यादव, सौरभ चौधरी, सागर केवट, अभिषेक चौहान, सुमित विनोदिया, अर्कजीत सिंह सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

