नर्मदापुरम / वुधवार को शासकीय प्राथमिक शाला, कोठी बाजार में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा के मुख्य आतिथ्य में शाला शिक्षकों और समाजसेवी पूर्णिमा तिवारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, उन्हें मिठाई खिलाई गई तथा पुस्तकें, कॉपियां एवं उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर परनगर पालिका उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

