जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आयोजन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा बचाव एवं जन सुरक्षा अभियान के चलते जंजु जन जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई।
प्लाटून कमांडर होमगार्ड अमृता दीक्षित के नेतृत्व में एस डी आर एफ, सिविल डिफेंस, होमगार्ड द्वारा कलेक्ट्रेट गेट से “आपदा बचाव एवं जनसुरक्षा जागरुकता अभियान 2025-26 के तहत् जन जागरुकता साईकिल रैली निकाली। डिप्टी कलेक्टर बबिता राठौर ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस मौके पर एन सी सी, एन एस एस , आम नागरिकों की सहभागिता से सुरक्षित समाज के संदेश देने के लिए एस डी आर एफ,सिविल डिफेंस, होमगार्ड के जवानों के साथ शिवराज चौधरी प्लाटून कमांडर, सुन्दर लाल मरावी, एस आई , विलास नीले मौजूद थे।जिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन, प्राकृतिक घटनाओं के समय बचाव के उपाय और सुरक्षित रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। साईकिल रैली शहर के मुख्य मार्ग से प्रातः 8 बजे रवाना हुई।

