
नर्मदापुरम / प्रतिभूति कागज़ कारखाना में सतर्कता सप्ताह का आयोजन गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
एसपीएम के डीजीएम (राजभाषा/जनसंपर्क) संजय भावसार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 31.10.2026 से 1.11.2026 के दौरान दो दिवसीय स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का मेला लगाया जा रहा है। जिसमें अचार, पापड़,मुरब्बे, दीपावली पूजन सामग्री, गौ उत्पाद, दीपक, अगरबत्ती, शुद्ध शहद, देशी घी, विभिन्न सजावट के सामान इत्यादि स्टाल पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि इस मेले का उद्देश्य गाँव को आर्थिक प्रगति से जोड़ना तथा सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। साथ ही इस प्रकार के आयोजन से लोकल फ़ॉर वोकल, स्वदेशी तकनीक को प्रोत्साहित भी करना है।
इस मेले का आयोजन प्रतिभूति कागज़ कारखाना के कामगार कल्याण केंद्र में किया जा रहा है। इस मेले में आमजन भी उत्पादों को देखने, क्रय करने के लिए आ सकते हैं।

