दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
9752566838
शहर के समीपस्थ पर सोहागपुर थाना अंतर्गत सैंका खेड़ी के एक युवक के साथ साइबर ठगी हो गई। ठगों ने एक लाख 83 हजार रुपए उड़ा दिए । पुलिस ने धारा 381 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार ग्राम सैंका खेड़ी आजाद सिंह के मोबाइल पर 1 सितंबर 2025 से 15 सितंबर के बीच अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल पर लिंक भेजी जिसके माध्यम से उन्होंने धोखाधड़ी कर 1 लाख 83 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए । इसकी खबर पैसे ट्रांसफर होने के बाद पता चली। वहीं इधर इटारसी के पास आईटीसी चौपाल सागर बीपीसीएल में चोरी की घटना हो गई । बदमाश यहां से एक हवा कंप्रेसर मशीन , मोटर दो पंप, ऑटोमेशन मशीन , सीपीयू यूनिट 3, सीसीटीवी कैमरे , कनेक्टर, डेल कंपनी का 12 इंच का 5 एस बोर्ड सहित कई सामान चुरा ले गए। इसको लेकर विलास चांदनी आईटीसी चौपाल इंचार्ज ने मामला दर्ज कराया। अब पुलिस जांच में जुटी है।

