मानस कोकिला श्रीमती मिश्रा देंगी प्रवचन
दयाराम फौजदार रिपोर्टर नर्मदापुरम।
शहर के सत्संग चौक, सेठानी घाट पर 9 मार्च सोमवार से पांच दिवसीय पंडित रामलाल शर्मा स्मृति समारोह का शुभारंभ होगा । यह आयोजन 13 मार्च शुक्रवार तक होगा। समारोह के 49 वें वर्ष में बिहार के भागलपुर से मानस कोकिला श्रीमती कृष्णा देवी मिश्रा प्रवचन देंगी। इस वर्ष प्रवचन का केंद्रीय विषय विभीषण शरणागति है, जिस पर पांच दिवसीय प्रवचन केंद्रित होगें। अपनी मधुर वाणी में मानस की चौपाइयां एवं भजनों के सर मधुर गायन के माध्यम से श्रीमती मिश्रा नगर के धर्म प्रेमियों के मध्य अपना विशिष्ट स्थान रखती हैं । आयोजन समिति के सचिव प्रशांत मुन्नू दुबे द्वारा बताया गया कि समारोह से जुड़ी समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम की शुरुआत सुर वाणी और वीणा पाणी संस्था के कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति से की जावेगी। कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 7:30 से प्रारंभ होगा। समारोह समिति द्वारा शहर के धर्म प्रेमियों से इस अवसर का अधिकाधिक लाभ लेने का अनुरोध किया गया है।

